Hit enter after type your search item

अंगूर खाने के फायदे

/
/
/
28 Views

अंगूर की खेती हजारों वर्षों से लगातार की जाती रही है और कई का द्वारा वाइनमेकिंग में इसका इस्तेमाल लगातार किया जाता रहा है।

अंगूर कई रंग के होते हैं जैसे हरा, लाल, काला, पीला और गुलाबी। ये गुच्छे में होते हैं। इसके अलावा देखा जाए तो कई अंगूरों में बीज पाए भी जाते हैं और कई अंगूरों में बीज नहीं भी पाए जाते हैं। अंगूर यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और साथ ही अमेरिका में भी पाया जाता है। आइए अंगूर खाने के फायदे के बारे जानते हैं।

अंगूर खाने के फायदे

  • पोषक तत्वों से भरपूर होता है अंगूर

अंगूर खाने के फायदे की बात करें तो अंगूर में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक साबित होते हैं। 1 कप या 151 ग्राम अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्त्वों की मात्रा निम्नलिखित होती है-

  • कैलोरी: 104
  • कार्ब्स: 27.3 ग्राम
  • प्रोटीन: 1.1 ग्राम
  • वसा: 0.2 ग्राम
  • फाइबर: 1.4 ग्राम
  • विटामिन सी: संदर्भ दैनिक सेवन (आरडीआई) का 27%
  • विटामिन K: RDI का 28%
  • थायमिन: RDI का 7%
  • राइबोफ्लेविन: RDI का 6%
  • विटामिन बी6: आरडीआई का 6%
  • पोटेशियम: आरडीआई का 8%
  • कॉपर: RDI . का 10%
  • मैंगनीज़: RDI . का 5%

अंगूर से भरा हुआ एक कप यानि 151 ग्राम विटामिन K लिए एक चौथाई से अधिक आरडीआई देने का काम करता है यह ब्लड में थक्के जमने जैसी समस्या को खत्म करने और साथ ही हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। अंगूर खाने के फायदे के विषय में तो आप काफी कुछ अनुमान लगा चुके होंगे पर आइए और अधिक जानते हैं।

अंगूर विटामिन सी का भी एक बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। 

  • अंगूर में भरपूर मात्रा में पाया जाता है एंटीऑक्सीडेंट 

अंगूर खाने के फायदे की बात करें तो अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी अधिक होती है। एंटीऑक्सीडेंट की अधिक मात्रा का सेवन करने की वजह से कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर में पाए जाने वाले फ्री रेडिकल्स के कारण कोशिकाओं को पहुंचे नुकसान को भी कम करने का काम करते हैं और हमें स्वस्थ रखते हैं। उदाहरण के लिए देखा जाए तो एंटीऑक्सिडेंट पौधों में पाए जाने वाले कंपाउंड ही होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स हमारी कोशीकाओ में हो रहे नुकसान को कम करने में काफी अधिक मदद करते हैं जोकि हमारे शरीर में तनाव का कारण बन सकते थे। ऑक्सीडेटिव टेंशन कई बीमारियों जैसे कि शुगर, कैंसर और दिल के रोगों से भी जुड़ा हुआ हो सकता है। अंगूर में कई बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के कंपाउंड पाए जाते हैं इसलिए अंगूर खाने के फायदे काफी अधिक होते हैं।

 लाल अंगूर में पाए जाने वाले एंथोसायनिन के कारण अधिक संख्या में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं और इसी वजह से उनका रंग लाल भी होता है। 

  • अंगूर में पाए जाता है कैंसर को रोकने वाले कंपाउंड 

अंगूर के फायदे की बात करें तो अंगूर में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर को कैंसर से बचाने में बहुत अधिक लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस फल में पाए जाने वाले कंपाउडों में से एक है रेस्वेराट्रोल जोकि कैंसर के रोकथाम के लिए जाना जाता रहा है। इस बात का पता किए गए कई तरह के रिसर्च में भी चलता है।

अंगूर के फायदे की बात करे तो इसका एक फायदा यह भी है कि ये सूजन को कम करने का काम करता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करके शरीर के भीतर पनप रही कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने का भी काम करता है और उनको खत्म करने का भी प्रयास करता है। पर देखा जाए तो अंगूर में पानी जाने वाले कई तरह के कंपाउंड कैंसर को रोकने का कारण हो सकते होंगे। अंगूर में रेस्वेराट्रोल के अतिरिक्त क्वेरसेटिन, एंथोसायनिन और कैटेचिन इत्यादि भी पाए जाते हैं।

 अंगूर के अर्क को कई टेस्ट-ट्यूब रिसर्चों में मनुष्य की कोलन कैंसर कोशिकाओं के विकास और प्रसार को अवरुद्ध करते हुए भी देखा गया है। इसके अलावा 50 वर्ष से अधिक आयु के 30 लोगों पर किए गए एक रिसर्च में यह भी पता चला है कि लगातार 2 हफ्ते तक हर दिन 1 पाउंड यानी कि 450 ग्राम अंगूर खाने से पेट के कैंसर होने का जोखिम काफी अधिक कम हो जाता है। कई तरह के रिसर्च में यह भी पाया गया है कि अंगूर काशी वन ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं के विकास और उसको फैलने की रफ्तार को रोकने का भी काम करते हैं। 

  • दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है अंगूर

वर्तमान में किए गए कई रिसर्च से यह पता चला हैं कि अंगूर का सेवन करने से हमारे दिल को काफी अधिक फायदा पहुंचता है। अंगूर ब्लड प्रेशर को कम रखने में भी मदद करता है 1 कप अंगूर या 151 ग्राम अंगूर में 288 मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो कि आरडीआई का 6% होता है। ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने के लिए पोटेशियम की जरूरत शरीर को सबसे अधिक होते हैं। पोटेशियम का शरीर में कम होना कई बीमारियों को बढ़ावा देता है जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी समस्याएं और स्ट्रोक का खतरा। 12,267 लोगों पर किए गए एक रिसर्च से पता चला है जो लोग पोटेशियम का अधिक सेवन करते हैं उनमें अपेक्षाकृत कम पोटेशियम वाले लोगों की तुलना में हृदय रोगों से जान गंवाने की संभावना बेहद कम हो जाती है।

  • कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है अंगूर

अंगूर के फायदे में देखें तो अंगूर में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जोकि कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी अधिक मदद कर सकते हैं। अंगूर के यह कंपाउंड कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करके उसके बढ़ने की गति को काफी अधिक कम कर सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल वाले 69 लोगों पर 8 सप्ताह तक किए गए एक रिसर्च के पता चला है कि 1 दिन में 3 दिन का यह नहीं है 500 ग्राम लाल अंगूर खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में सफलता मिली है पर इसी के मुकाबले सफेद तुमको इतना अधिक प्रभाव नहीं दिखा पाया। 

  • ब्लड शुगर को कम करके मधुमेह से बचा सकता है अंगूर

अंगूर के एक कप में 23 ग्राम चीनी होती है जोकि मधुमेह रोगियों के लिए भी ये एक बहत ही अच्छा विकल्प हो सकती है। अंगूर के फायदे में सबसे बड़ा फायदा इसका यही है कि इससेे मधुमेह होने की सम्भावना न के बराबर होती है।

अंगूर में पाए जाने वाले कई तरह के कंपाउंड ब्लड शुगर के स्तर को कम करने का काम करते हैं। 38 पुरुषों पर 16 सप्ताह तक किए गए एक रिसर्च में, जिसमें उन्हें हर दिन 20 ग्राम अंगूर के अर्क का सेवन करने की सलाह दी गई थी। इस रिसर्च का परिणाम यह हुआ कि अन्य व्यक्तियों के मुकाबले उन लोगों में ब्लड शुगर के स्तर में काफी कमी देखी गई। इसके अलावा रेस्वेराट्रोल को इंसुलिन के प्रति संवदेनशीलता के लिए भी जाना जाता है जिससे हमारा शरीर ग्लूकोज का इस्तेमाल बहुत आसानी से कर लेता है और इस वजह से हमारे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी अधिक कम हो जाता है।रेस्वेराट्रोल कोशिका झिल्ली पर ग्लूकोज रिसेप्टर्स की संख्या भी बढ़ाने का काम करता है, जो कि ब्लड शुगर को कम करके शरीर पर कई लाभकारी प्रभाव डाल सकता है और आपको स्वस्थ रख सकता है। समय समय पर ब्लड शुगर को मैनेज करते रहना मरने के जोखिम को कम करने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  • हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का काम करता है अंगूर

अंगूर के फायदे की बात करें तो अंगूर में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जैसे कि कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम फास्फोरस, मैंगनीज, विटामिन के। यह सभी विटामिन हमारे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं जो कि उन्हें मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। चूहों पर किए गए एक रिसर्च से यह भी पता चलता है कि रेस्वेराट्रोल ने हड्डियों के घनत्व में भी काफी अधिक सुधार किया है, पर यह रिसर्च अभी मनुष्य पर नहीं हुए इसलिए प्रमाणिक तौर पर कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।

एक रिसर्च में यह प्रयोग किया गया कि चूहों को 8 सप्ताह के लिए फ्रीज सूखे अंगूर के पाउडर को खिलाया गया पर उसके रिजल्ट का कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा। अंगूर के माध्यम से मनुष्य के हड्डियों के स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है।

  • बैक्टीरिया, वायरस और यीस्ट इन्फेक्शन से भी बचा सकता है अंगूर

अंगूर में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो कि बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन से बचाने और उनसे लड़ने के लिए जाने जाते रहे हैं। यह कंपाउंड हमारे शरीर को काफी अधिक लाभ पहुंचाते हैं तथा उसे स्वस्थ रहने का काम करते हैं। अंगूर को विटामिन सी का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता रहा है जो कि हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए जाना जाता रहा है। हमारा इम्यूनिटी सिस्टम शरीर की कई बीमारियों से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंगूर के स्किन पर किए गए एक और अर्क टेस्ट ट्यूब रिसर्च में यह भी पता चला है की यह हमें फ्लू से भी बचाने का काम करता है। इसके अलावा अंगूर में पाए जाने वाले कई अन्य तरह के कंपाउंड कई महामरियों जैसे हर्पीस वायरस, चिकन पॉक्स और इन्फेक्शन को रोकने तथा उनसे लड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Resveratrol खाने के कारण हुई बीमारियों से भी बचा सकता है और स्वस्थ रह सकता है यह हानिकारक जीवाणुओं के विकास को भी रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

  •  उम्र बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर सकता है अंगूर

अंगूर में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि उम्र के बढ़ने की रफ्तार को धीमा करने का काम करते हैं और मनुष्य को अधिक उम्र प्रदान करते हैं तथा उन्हें दीर्घायु बनाते हैं। अंगूर में पाए जाने वाले ये कंपाउंड हमारे शरीर को की उम्र को बढ़ाने और उस को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रेस्वेराट्रोल को विभिन्न प्रकार की जानवरों की प्रजातियों में उनकी उम्र को लंबा करते हुए देखा गया है जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह मनुष्य पर भी उतना ही प्रभावी होगा। पर इस विषय में अभी और अधिक रिसर्च करने की जरूरत है ताकि प्रमाणिक तौर पर यह पता चल सके कि उम्र की रफ्तार को कितना अधिक प्रभावित करता है। रेस्वेराट्रोल उम्र बढ़ने और लंबी उम्र से जुड़े कई अन्य तरह के जीनों को भी काफी अधिक प्रभावित कर सकता है।

अंगूर को आहार में शामिल करना है बेहद आसान

एक बेहद स्वस्थ और स्वादिष्ट फल अंगूर को आहार में शामिल करना भी आसान है। आप बहुत आसानी से इसका आनंद अपने जीवन शैली में अधिक बदलाव के बिना ही उठा सकते हैं। आप अंगूर के निम्नलिखित तरीके से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं –

  • अंगूर को नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं।
  • अंगूर को फ्रिज में रखकर भी सेवन कर सकते हैं।
  • सब्जी या चिकन के सलाद में भी अंगूर का सेवन कर सकते हैं।
  • फलों के सलाद के रूप में भी अंगूर का सेवन आप बहुत आसानी से कर सकते हैं।
  • स्मूदी में आप अंगूर का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
  • ऐपेटाइज़र या डेज़र्ट के लिए चीज़ बोर्ड में अंगूर डालकर सेवन कर सकते हैं।
  •  अंगूर का जूस पी सकते हैं।

बॉटम लाईन

अंगूर में कई बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं और साथ ही इसमें कई बेहद ही शक्तिशाली कंपाउंड भी पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर को बहुत अधिक लाभ पहुंचाते हैं।

 इसमें चीनी भी पाई जाती है पर उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी अधिक कम होता है और वे ब्लड शुगरके स्तर को नहीं बढ़ाते हैं और लाभकारी साबित होते हैं।

 अंगूर में मौजूद कई एंटीऑक्सिडेंट जैसे कि रेस्वेराट्रोल, शरीर में मौजूद सूजन को कम करते हैं और कैंसर तथा हृदय रोग और मधुमेह से बचाने में भी काफी अधीन मदद कर सकते हैं और लाभ पहुंचा सकते हैं। और मुख्य बात तो यह है कि अंगूर को आहार में शामिल करना बेहद ही आसान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This div height required for enabling the sticky sidebar