Hit enter after type your search item

काजू खाने के फायदे

/
/
/
18 Views

काजू विभिन्न भारतीय व्यंजनों में पाया जाने वाला एक बेहदही लोकप्रिय ड्राई फ्रूट्स है। काजू का इस्तेमाल कई प्रोडक्ट में किया जाता है जैसे कि दूध और क्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट। मिठाइयों में इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है।  

 काजू का आकार गुर्दे के आकार का ही होता है जो कि काजू के पेड़ पर पाया जाता है। इसे एनाकार्डियम ऑक्सीडेंटेल कहा जाता है। यह सदाबहार पेड़ होता है। काजू मूल रूप से ब्राजील में पाया जाता है। ब्राजील से ही यह अफ्रीका और भारत में आया है।  ये साल भर पाया जाता है और इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाता है तो इसके नट्स शेल्फ की लाइफ बहुत अच्छी हो जाती है।  

काजू में पाया जाने वाला पोषण

काजू में कई और मेवा की तरह ही एक बहुत ही पौष्टिक ड्राई फ्रूट्स हैं। इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है इसलिए आप इसका रोज सेवन नहीं कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि काजू खाने के फायदे क्या हैं और काजू में क्या क्या पाया जाता है। कैलोरी के अलावा काजू में निम्नलिखित चीजें पाई जाती है –

  •  फैटी एसिड
  •  विटामिन ई, विटामिन के
  •  खनिज – कैल्शियम, तांबा, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जस्ता, और फोलेट
  •  एंटीऑक्सीडेंट
  •  रेशे
  •  प्रोटीन और कार्ब्स

 काजू के फायदे

काजू खाने के फायदे की बात करें तो काजू पोषक तत्वों से भरपूर होता है और वसा, प्रोटीन, जरूरी विटामिन और यह खनिजों से भरपूर होता हैं।  बेहद संयम से इसका इस्तेमाल करने पर काजू खाने के फायदे शरीर के लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित हो सकता है –

हृदय रोगों को रोक सकता काजू

 अफवाहों को छोड़कर बात करें तो काजू हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं।  काजू में जरूरी फैटी एसिड, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता हैं जो कि हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता हैं। इसमें दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद फाइटोस्टेरॉल, फेनोलिक और ओलिक एसिड भी पाया जाता है जोकि रक्त वाहिकाओं को बहुत अधिक मजबूत बनाता है।

काजू शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बेहतर बनाने में बहुत अधिक मदद करता है। इसमें कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो शरीर के भीतर की सूजन को कम करते हैं जिससे हृदय रोग होने का खतरा काफी अधिक कम हो जाता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है काजू

काजू खाने के फायदे में महत्वपूर्ण यह है कि काजू बहुत ही स्वस्थ और असंतृप्त वसा वाला होता है और साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और एल-आर्जिनिन जैसे खनिजों भी पाए जाते हैं। यह आपकी ब्लड वेसल्स को फैलाकर ब्लड प्रेशर को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद करता है।

मधुमेह को रोकने का काम करता है काजू

काजू के फायदे इस बात से जाने जा सकते हैं कि इसका इस्तेमाल टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों के लिए काजू को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए क्योंकी यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित कर सकता है और मधुमेह को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह फाइबर का एक बहुत ही अच्छा सोर्स होता है। इसमें एक ऐसा पोषक तत्व आया जाता है जोकि ब्लड शुगर के स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है। हालांकि हाई कैलोरी के होने कारण इसे प्रति दिन केवल 3-4 काजू खाने की सलाह डॉक्टरों या आहार विशेषज्ञ द्वारा दी जाती है।

इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है काजू

 काजू जिंक और विटामिन से भरपूर होता है जो हमें स्वस्थ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिंक इम्यूनिटी बढ़ने वाला कंपाउंड है जो कि मूल कोशिका के कामकाज के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है। जिंक का नियमित सेवन आपको आवश्यक मात्रा में जिंक और विटामिन प्रदान करने का काम कर सकता है जो कि किसी भी व्यक्ति की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करना काजू के फायदे में सबसे महत्वपूर्ण है।

हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है काजू

स्वस्थ हड्डियों के लिए हमारे शरीर को ढेर सारे मिनरल्स की जरूरत होती है और यह सब काजू में पाया जाता है। काजू तांबे और कैल्शियम से भरपूर होता है जो हमारी हड्डियों को बहुत अधिक मजबूती प्रदान करता है और उन्हें अपेक्षाकृत अन्य व्यक्तियों से बहुत अधिक मजबूत बनाता है। कॉपर कोलेजन जोड़ों को लचीला बनाए रखने में मदद करता है।

दिमाग को एक्टिव करने का काम करता है काजू

दिमाग हमारे शरीर का सबसे एक्टिव रहने वाला अंग है जिसे एक्टिव रहने के लिए आहार के माध्यम से फैटी एसिड की हमेशा आपूर्ति की आवश्यकता होती है।  काजू में ब्रेन बूस्टर के पोषक तत्व काफी पाए जाते हैं जो कि मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ावा देने और मनुष्यों की याददाश्त को तेज रखने में मदद कर सकते हैं। ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए आप रात भर पहले भीगे हुए काजू को सुबह खा सकते हैं।

वजन नियंत्रित करने में मदद करता है काजू

 काजू का सेवन नाश्ते के रूप में किया जा सकता है और अखरोट के मिक्स में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। काजू कैलोरी, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जो कि किसी भी व्यक्ति के पेट या मन को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और धीरे धीरे भूख को खत्म करने का भी काम करता है। लेकिन चूंकि नट्स में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इनका कम मात्रा में सेवन करना जरुरी है।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकता है काजू

काजू जिंक से भरपूर होता है जो कि पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। इसके अलावा, काजू का नियमित सेवन वजन और मधुमेह को नियंत्रित करने में भी काफी अधिक मदद कर सकता है जो कि पुरूषों की प्रजनन क्षमता को काफी अधिक बढ़ा देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This div height required for enabling the sticky sidebar