गला सूखने के लक्षण
गला सूखना क्या है?
गला सूखने के दौरान कभी-कभी गले में खुजली का एहसास होता है। सूखे गले का सबसे आम कारण म्यूकस का गले से बाहर सूख रहा है। यह कई चीज़ों के कारण हो सकता है जैसे मुंह खोलकर सोना, मुंह से सांस लेना, शुष्क वातावरण में रहना, पर्याप्त तरल पदार्थ नहीं पीना तथा व्यायाम के दौरान।
गला सूखना तंबाकू या मारिजुआना के उपयोग, आवाज में खिंचाव, उल्टी, अत्यधिक खांसी, गले में सूजन, एलर्जी और, और कई दुर्लभ मामलों में गले और घुटकी के कैंसर के कारण भी होता है।
यदि आपकी टॉन्सिल पर सफेद धब्बे हों (जो स्ट्रेप थ्रोट या मोनोन्यूक्लिओसिस का संकेत हो सकता है), तो लगातार खांसी, सफ़ेद पैच और आपकी जीभ लाल हो सकती है या आपके मुंह में लाली आ सकती है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और उनकी सलाह लें। बुखार और इसके आलावा अगर आपको गले में फंसी हुई किसी चीज का अहसास होता है तो भी आप जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखा लें।
गला सूखने के क्या लक्षण हो सकते हैं?
गला सूखने के लक्षण अन्य कई लक्षणों के साथ हो सकता है, जो किसी बीमारी या किसी स्थिति के आधार पर अलग-अलग भी हो। कई लक्षण जो अक्सर गले को प्रभावित करते हैं उससे शरीर की अन्य प्रणालियां भी प्रभावित हो सकती हैं।
गला सूखने के साथ सांस लेने में समस्या के लक्षण
सांस लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले अन्य लक्षणों के साथ गला सूखने के लक्षण साथ निम्न कई अन्य लक्षण भी हो सकते है:
- खांसी
- सांस लेने मे तकलीफ
- चुभती आवाज
- टॉन्सिल या गले को कवर करने वाले जगह पर मवाद या सफेद पैच
- गले में खराश
गला सूखने के साथ पाचन तंत्र के लक्षण
गला सूखने के लक्षण के साथ पाचन तंत्र से संबंधित निम्नलिखित लक्षण को भी शामिल किया जा सकता हैं:
- निगलने में कठिनाई होना
- पेट में जलन होना
- उल्टी होना
अन्य कई लक्षण
शरीर के अन्य अंगों जैसे कि प्रतिरक्षा प्रणाली या संचार प्रणाली से संबंधित निम्न लक्षण भी गला सूखने के साथ हो सकता है:
- शरीर में दर्द होना
- धुंधला दिखाई देना
- निगलने में कठिनाई होना
- गले में बढ़े हुए लिम्फ नोड्स
- थकान होना
- बुखार और ठंड लगना
- निम्न रक्तचाप (हाइपोटेंशन) का होना
- मांसपेशियों में कमजोरी होना
कई लक्षण जो एक गंभीर स्थिति का संकेत करते हैं
कई मामलों में गला सूखने के साथ कई अन्य लक्षण भी हो सकते है जो कि एक गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है जिसके लिए तुरंत डाॅक्टर को दिखाया जाना चाहिए और उसके इलाज़ करवाना चाहिए। गले में खराश के साथ साथ व्यक्ति को निम्न गम्भीर लक्षण दिख सकते हैं –
- बुखार
- टॉन्सिल या गले को कवर करने वाली जगह में मवाद या सफेद पैच
गला सूखने का क्या कारण होता है?
सूखे गले का सबसे आम कारण बलगम का म्यूकस के बाहर सूखना। अक्सर व्यायाम के कारण या मुंह खोलकर सोने के कारण या मुंह खोलकर सांस लेने के कारण, शुष्क वातावरण में रहने कारण या बस पर्याप्त लिक्विड नहीं पीने के कारण ऐसा होता है।
गला सूखना तंबाकू या मारिजुआना के उपयोग, आवाज में खिंचाव के कारण, उल्टी, अत्यधिक खांसी, गले में सूजन, एलर्जी और कई मामलों में गले और घुटकी के कैंसर के कारण भी होता है।
गला सूखने का सामान्य कारण
गला सूखने की स्थिति या विकारों के कई कारण हो सकते है:
- एलर्जी होना
- मुंह से सांस लेना
- लिक्विड की कमी(शरीर के तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स का नुकसान, जो जीवन के लिए खतरा हो सकता है)
- शुष्क हवा
- बढ़े हुए टॉन्सिल के कारण
- व्यायाम के कारण
- दवा के दुष्प्रभाव के कारण (जैसे एंटीथिस्टेमाइंस)
- नींद में कमी के कारण
- प्रदूषण के कारण
- स्ट्रेप थ्रोट (बैक्टीरिया से गले का संक्रमण) के कारण
गला सूखने का अन्य कारण
कुछ मामलों में गला सूखने के लक्षण गले में चोट या संक्रमण का लक्षण भी हो सकता है। ये अन्य कारण भी हो सकते हैं:
- कई मामलों में गले और घुटकी के कैंसर
- अत्यधिक गला साफ करना या खांसी का होना
- अत्यधिक उल्टी होना
- मोनोन्यूक्लिओसिस (वायरल संक्रमण)
- मारिजुआना का उपयोग करने के कारण
- तंबाकू के इस्तेमाल के कारण
- आवाज में खिंचाव के कारण
डॉक्टर को दिखाने के दौरान
गला सूखने के लक्षण यदि आपके शरीर में दिख रहें है और वो जल्दी खत्म नहीं ही रहे हैं तो आप turntr डाॅक्टर के पास जाएं और उन्हें अपनी समस्या बताए। डाॅक्टर आपसे कई प्रश्न पूछेगा जैसे:
- आपको अपना गला कब से सूखा लग रहा है?
- क्या आप तंबाकू या मारिजुआना धूम्रपान करते हैं?
- क्या आपको हाल ही में उल्टी या खांसी हुई है?
- क्या आप किसी कैमिकल या धुएं के संपर्क में आए हैं?
- क्या आपने अपने गले में कोई सफेद पैच या मवाद को महसूस किया या देखा है?
- क्या आपको सांस लेने में कोई कठिनाई हो रही है?
- क्या आपको निगलने में कठिनाई हो रही है?
- क्या आपने बुखार या ठंड लगने को महसूस किया है?
- क्या आपके पास कोई अन्य लक्षण भी हैं?
- आप कौन सी दवाएं ले रहे हैं?
गला सूखने की संभावित जटिलताएं (कॉम्प्लिकेशन) क्या हैं?
गला सूखने की समस्या कई बार चोट लगने के कारण भी हो सकती है इसलिए इलाज़ के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता। एक बार जब बिमारी के कारण का पता चल जाता है तो इसका इलाज करने में आसानी होती है और कुछ दिन बाद व्यक्ति ठीक हो जाता है। इलाज के बीच डॉक्टर को निम्न जटिलताएं दिख सकती है –
- दवा का उल्टा असर
- बुखार और गले में खराश की शिकायत