डाबर गिलोय घनवटी के फायदे
गिलोय आयुर्वेद में एक बहुत ही प्रभावशाली जड़ी बूटी माना जाता रहा है। गिलोय का सेवन करने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ लाभ मिलते हैं जिससे मनुष्य का शरीर रोगमुक्त रहता है। आइए डाबर गिलोय घनावटी के फायदे के बारे में जानते हैं-
गिलोय से होने वाले लाभ
- रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है गिलोय
गिलोय को उम्र बढाने और साथ ही याददाश्त को भी बढ़ाने तथा स्वास्थ्य में सुधार और युवा रखने के लिए जाना जाता है। यह जड़ी बूटी शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को भी एक्टिव करती है और प्रतिरक्षा को भी बढ़ाने का काम करती है साथ ही एक व्यक्ति में जीवन की शक्ति को बढ़ावा देने के काम करती है।
- डिटॉक्सिफायर का भी काम करता है गिलोय
गिलोय डिटॉक्सिफायर के रूप में भी काम करता है और स्किन के रंग और साथ ही चमक में भी सुधार करता है। यह स्किन के रोगों से पीड़ित होने वाले लोग अक्सर गिलोय के पौधे के तेल को प्रभावित स्किन के एरिया पर लगाते हैं। यह स्किन के लोशन के रूप में भी बहुत लोकप्रिय काम करता है, यह स्किन के रंग में सुधार करने का भी काम करता है और स्किन के सामान्य स्वास्थ्य को भी बढ़ाने का काम करता है।
- सांस के इन्फेक्शन के खिलाफ प्रभावी होता है गिलोय
गिलोय को सामान्य तौर पर ब्रोंकाइटिस और कई पुरानी खांसी जैसी बीमारियों के इलाज के लिए भी जाना जाता है। यह हमारे श्वसन तंत्र के श्लेष्म झिल्ली को भी शांत करने का काम करता है जिससे यह अस्थमा के खिलाफ बहुत अधिक प्रभावी हो जाता है।
- लीवर फंक्शन को बढ़ाता है गिलोय
गिलोय में आपके लीवर को डिटॉक्सीफाई करने और साथ ही उचित कार्य करने में भी काफी अधिक मदद करने की क्षमता पाई जाती है। यह फैटी लीवर के लिए भी एक उपाय के रूप में भी काम करता है। यह गिलोय के सबसे बड़े लाभों में से एक होता है कि यह क्डैमेज लीवर के टिश्यू के पुनर्जनन को भी प्रोत्साहित करने में काफी अधिक मदद कर सकता है।
- पाचन में सुधार करने का काम करता है गिलोय
गिलोय में एक बहुत ही मजबूत पाचन तंत्र के बनाने की दिशा में काफी अधिक काम करता है और शरीर को हाइपरएसिडिटी, कोलाइटिस, कीड़े के कारण होने वाला इन्फेक्शन और भूख न लगने कि समस्या तथा पेट में दर्द का होना और अत्यधिक प्यास और उल्टी से भी बचाने का काम गिलोय करता है।
- तनाव और चिंता को भी कम करता है गिलोय
डाबर गिलोय घनवटी के फायदे की बात करें तो यह एक बहुत ही उत्कृष्ट एडाप्टोजेनिक जड़ी बूटी मानी जाती है, जिसका सामान्य सा अर्थ है कि यह हमारे शारीरिक कामों को सामान्य करने और उसके तनाव और चिंता को भी मैनेज करने का काम करती है। गिलोय याददाश्त बढ़ाने का भी काम करता है।
- गिलोय में पाया जाता है एंटी एजिंग गुण
गुड्डूची में मौजूद एंटी एजिंग गुण झुर्रियों, काले धब्बों और कई महीन रेखाओं और फुंसियों को कम करने में भी काफी अधिक मदद करता हैं जिसके परिणामस्वरूप स्किन में बहुत अधिक निखार आता है।
- बुखार को कम करता है गिलोय
डाबर गिलोय घनवटी के फायदे की बात करें तो यह बुखार को नियंत्रित करता हैं। शरीर के तापमान को कम करके तेज बुखार को भी नियंत्रण में लाने में मदद करता है। यह शरीर के अंदर के बुखार से निपटने में भी बहुत अधिक प्रभावी साबितहोता है।
- यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है गिलोय
आयुर्वेद में गिलोय को इसके कामोत्तेजक लाभों के लिए भी जाना जाता है। यह नपुंसकता और अनैच्छिक स्खलन जैसे कई तरह के यौन स्वास्थ्य मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपट सकने में सक्षम होता है।
- आंखों की रोशनी में सुधार करता है गिलोय
गिलोय आंखो की रोशनी की स्पष्टता में सुधार करने में काफी अधिक मदद कर सकता है। आंखों के फायदे के लिए आप चूर्ण को भी घोलकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
गिलोय का इस्तेमाल कैसे करें
डाबर गिलोय घनवटी के फायदे जानने के बाद आइए जानते हैं कि गिलोय का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। गिलोय का सेवन आमतौर पर चूर्ण के रूप में ही किया जाता रहा है। यह सामान्य खुराक के रूप में एक बार में एक चम्मच लिया जाता है और उसे सामान्य तौर पर दिन में दो बार लिया जाता है। इसकी खुराकें समस्या को देखकर अलग अलग भी निर्धारित की जाती है।
गिलोय से होने वाले साइड इफेक्ट
गिलोय का सेवन करने के बाद इसके किसी प्रमुख दुष्प्रभावों की कोई सूचना नहीं मिली है। कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को गिलोय के लंबे समय तक सेवन करने के कारण कब्ज जरूर महुसूस हो सकता है। पर इसके लिए आप जरूर अपने फैमिली डॉक्टर से बात कर लें।
गिलोय के औषधीय प्रभावों की बात करें तो इसपर कई तरह के रिसर्च किए गए हैं और कई तरह के वैज्ञानिक मूल्यांकन भी किए गए हैं। यह धीरे पूरी दुनिया में अपने स्वास्थ कारणों के कारण प्रसिद्ध होता जा रहा है।