दही खाने के फायदे
दूध में गुड बैक्टीरिया के मिलने से कर्ड या दही बनता है। बैक्टीरिया दूध को गाढ़ा करके एक अलग ही स्वाद देता हैं, जो कि बेहद खट्टा होता है। यह प्रोसिजर दूध के पोषक तत्वों को लंबे समय तक बनाए रखने में काफी अधिक मदद करता है। दही का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन बनाने और डायरेक्ट खाने में भी किया जाता है। सामान्य तौर पर लोग इसका इस्तेमाल सौंदर्यसे जुड़े इलाज और कई अन्य लाभों के लिए भी किया जाता है।
दही खाने के फायदे की बात करें तो दही का नियमित तौर पर सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी काफी अधिक कम करता है और हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करने का काम करता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी काफी अधिक बढ़ाता है और स्किन के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी काफी अधिक मदद करता है। यह रूसी को भी कम करता है साथ ही कई अन्य लाभों भी प्रदान करता है।
दही में पाया जानेवाला पोषण
दही खाने के फायदे की बात करें या इसकी प्रसिद्धि की बात करें तो ये पोषण से भरपूर होना ही इसकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण रहा है। 100 ग्राम दही में निम्नलिखित पोषक तत्व पाए जाते हैं –
- लगभग 98 कैलोरी
- लगभग 3.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
- लगभग 4.3 ग्राम वसा
- 11 ग्राम प्रोटीन
- 364 मिलीग्राम सोडियम
- 104 मिलीग्राम पोटेशियम
इसके अलावा दही कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, डी और बी-12 भी दही प्रदान करने का काम करता है।
दही से मिलने वाले लाभ
- पाचन तंत्र में सुधार करता है दही
दही खाने के फायदे में सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये अपच में लाभदायक होता है। पाचन या फिर कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों को दही के नियमित रूप से सेवन से काफी अधिक लाभ मिलता है। दही में पेट के अंदर के एसिड के स्तर को संतुलित रखने की क्षमता पाई जाती है। यह पीएच स्तर को मैनेज करने का काम करती है और आपको इन बिमारियों से स्वस्थ रखती है।
दही खाने के फायदे की बात करें तो दही खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह अन्य कई तरह के भोजन को बहुत अच्छे से पचाने में मदद करती है जिससे कि पूरे शरीर को पूरी मात्रा में उसका पोषण मिलता है। पेचिश की समस्या से जूझ रहे लोगों को दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि दही खाने से उनके पेट को आराम मिलता है।
- वजन के बढाने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है दही
वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को डाइट प्लान में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। भारी मात्रा में कैल्शियम पाए जाने के कारण, दही मोटापे से लड़ने में भी काफी अधिक मदद करता है। कैल्शियम कोर्टिसोल को भी बनने से रोकता है, जो कि शरीर का वजन बढ़ाने का काम करता है।
इसी वजह से कोर्टिसोल से लड़ने के लिए व्यक्ति को नियमित तौर पर एक निश्चित मात्रा में दही का सेवन जरूर करना चाहिए। शरीर में कैल्शियम की आवश्यक मात्रा पाने करने के लिए लगभग 18 औंस दही पर्याप्त होता है।
- हड्डियों को मजबूत करता है दही
दही कैल्शियम और फास्फोरस का बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता रहा है। यह दोनों ही तत्व हड्डियों को बहुत अधिक मजबूती प्रदान करते हैं इसलिए हड्डियों और दातों की मजबूती को बढ़ाने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता पड़ती है जिसे पूरा करने के लिए अक्सर दही खाने की सलाह देते हैं। दही के नियमित सेवन करने के कारण हड्डियों की मजबूती में भी इजाफा होता है और गठिया जैसे रोगों से बचने में मदद भी मिलती है।
- दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है दही
दही के फायदे की बात करें तो दही दिल की समस्याओं को रोकने और कम करने में बहुत अधिक मदद करता है। रोजाना दही को खाने में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी अधिक मदद मिल सकती है। यह दिल के काम को सही तरीके से करने में भी काफी अधिक मदद करता है इसलिए कहा जाता है कि दही दिल के बीमारियों की संख्या में कमी करता है।
- इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है दही
दही के फायदे की बात करें तो दही में कई तरह के कंपाउंड पाए जाते हैं जो कि इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं। दही सबसे अच्छे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों में गिना जाता रहा है क्योंकि इसमें जीवित सूक्ष्मजीव पाए जाते रहें हैं जो कि मानव के शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं और साथ ही उन्हें काफी अधिक फायदा भी पहुंचाते हैं। दही के सेवन की वजह से प्रतिरोधक क्षमता में भी काफी अधिक वृद्धि होती है जिसकी वजह से रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।
- स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाता है दही
दही के फायदे में सबसे बड़ा फायदा यह है कि दही का इस्तेमाल स्किन को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जाता है। इसमें मौजूद कई तरह के खनिज पदार्थ त्वचा को जवां रखने में काफी अधिक मदद करते हैं और उसको स्वस्थ रखने का काम करते हैं। दही में मौजूद कई तरह के पोषक तत्व जैसे कि विटामिन ई, जिंक और कई अन्य पदार्थ त्वचा को काफी अधिक फायदा पहुंचाते हैं।
दही का इस्तेमाल अक्सर घरेलू तौर पर भी पचा की देखभाल और कॉस्मेटिक के रूप में किया जाता रहा है दही को चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव आता है और उसकी चमक और कोमलता में भी सुधार होता है।
- बालों के झड़ने की समस्या को नियंत्रित करता है दही
बालों के झड़ने की समस्या अब काफी अधिक फैल चुकी है। बालों के झड़ने को नियंत्रित करने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता रहा है। दही बालों को रूखा, बेजान और रूसी की समस्या से बचाने का भी काम करती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को कई पोषक तत्व प्रदान करती है और उसे स्वस्थ रखती है। दही बालों के लिए कंडीशनर के लिए आमतौर पर कंडीशनर के रूप में भी काम करता रहा है। मेहंदी लगाते समय उसमें थोड़ा सा दही मिलाने से बालों के झड़ने की समस्या में कमी की जा सकती है।
दही के दुष्प्रभाव और होने वाली एलर्जी
सामान्य तौर पर देखा जाए तो दही वजन को कम करने में काफी अधिक मदद करता है, लेकिन इसके रोजाना सेवन से आपको मोटापा भी हो सकता है। लोगों को हर हफ्ते इस्तेमाल की जाने वाली मात्रा से सावधान रहना चाहिए और बहुत सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। कुछ लोगों के लिए दही भारी भी साबित हो सकता है, जिससे उन्हें कब्ज की समस्या भी हो सकती है। किसी भी चीज की ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ही समस्या ही होती है। दही हड्डियों और दांतों को भी मजबूती प्रदान करता है, लेकिन जिन लोगों को पहले से गठिया होता है उन्हें नियमित रूप से दही खाने से बचना चाहिए कभी कभी यह जोड़ों के दर्द को भी बढ़ाने का काम करता है।