पैरालिसिस के लक्षण
पैरालिसिस क्या है?
पैरालाइसिस में नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचने के कारण शरीर किए एक या एक से अधिक भागों में अपने आप खराबी आ जाती है और इस वजह से वो अंग काम करना बंद कर देते हैं।
नर्वस सिस्टम के दो भाग होते हैं:
सेंट्रल नर्वस सिस्टम (सीएनएस), जिसमें मुख्य रूप से दिमाग और रीढ़ की हड्डी शामिल है।
पेरीफेरल नर्वस सिस्टम (पीएनएस) में CNS के बाहर की नसें शामिल की जाती है।
पैरालिसिस तब होता है जब नसों, रीढ़ की हड्डी, या फिर मस्तिष्क को नुकसान होने के परिणामस्वरूप नर्वस सिस्टम के सिग्नल में बाधा उत्पन्न होती हैं।
पैरालिसिस के विभिन्न प्रकार
डॉक्टर निम्नलिखित विशेषताओं के आधार पर या पैरालिसिस के लक्षण के आधार पर इसे विभिन्न वर्गों में बांट सकते हैं:
पैरालिसिस की तीव्रता के आधार पर
मांसपेशी को होने वाली हानि की मात्रा पैरालिसिस की गंभीरता को निर्धारित करती है।
आंशिक पक्षाघात या पैरेसिस मांसपेशियों की महत्वपूर्ण कमजोरी के कारण होता है। पर पैरेसिस से पीड़ित होने वाले लोग प्रभावित मांसपेशियों पर कुछ हद तक अपना नियंत्रण बनाए रखते हैं और उनका थोड़ा बहुत इस्तेमाल कर सकते हैं।
पूरी तरह से पैरालिसिस तब होता है जब कोई व्यक्ति प्रभावित शरीर के अंग को नहीं हिला सकता है और उसका थोड़ा भी इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
इसके अतिरिक्त भी पैरालिसिस को विभिन्न भागों जैसे स्थान के आधार पर और समय के आधार पर बांटा जा सकता है।
पैरालिसिस के विभिन्न लक्षण
समस्या के विभिन्न प्रकार और विभिन्न कारण के आधार पर पैरालिसिस के लक्षण अलग-अलग होते हैं। पैरालिसिस का सबसे आम लक्षण है शरीर के एक या उससे अधिक भागों में मांसपेशियों के काम करने की क्षमता में में कमी का होना।
पैरालिसिस के लक्षण के साथ होने वाले अन्य कई लक्षणों में शामिल हैं:
- प्रभावित हुई मांसपेशियों का सुन्न होना या बहुत अधिक दर्द का होना।
- मांसपेशीयों में कमज़ोरी का आना।
- मांसपेशियों के नुकसान का ऊपरी सतह पर दिखना।
- मांसपेशियों का कठोर हो जाना
- मांसपेशियों में एकाएक मरोड़ होना या फिर ऐंठन का होना।
पैरालिसिस के विभिन्न कारण
पैरालिसिस के लक्षण जानने के बाद आइए जानते हैं कि पैरालिसिस होने के क्या कारण हो सकते हैं। 2013 में हुए अमेरिकी सर्वेक्षण के रिजल्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में पैरालिसिस के सबसे आम कारणों में निम्नलिखित कारण शामिल हैं:
- चोट का लगना
- रीढ़ की हड्डी में चोट का लगना।
- सिर में पैरालिसिस का होना
- मल्टीपल स्क्लेरोसिस का होना।
मसल में होने वाली कमजोरी और पैरालिसिस नर्वस सिस्टम को नुकसान के परिणामस्वरूप ही होता है, जोकि ऊपर दी गई किसी भी स्वास्थ्य समस्या के कारण हो सकता है।
पूरी तरह से ठीक नर्वस सिस्टम दिमाग और शरीर के बाकी हिस्सों के बीच सूचनाओं को आगे-पीछे भेजने का काम करता है। दिमाग से मिले ये संकेत पूरे शरीर में रीढ़ की हड्डी और कई नसों के माध्यम से अपने लक्ष्य पर पहुंचने का काम करते हैं।
नर्वस सिस्टम कई कामों को नियंत्रित करता हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं:
- खुद ब खुद होने वाले काम जैसे सांस लेना या पाचन की समस्या।
- मांसपेशियो के काम जैसे चलना और चबाना।
- सेंसरी काम जैसे कि दर्द का होना, तापमान को नियंत्रित करना और साथ ही दबाव का पता लगाना।
नर्वस सिस्टम के किसी भी हिस्से को होने वाला नुकसान किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता पर बहुत अधिक बुरा प्रभाव डालता है।
नर्वस सिस्टम के नुकसान और मांसपेशियों की कमजोरी या पैरालिसिस के कुछ अन्य संभावित कारणों में शामिल हैं:
- मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का होना
- मेनिनजाइटिस, एन्सेफलाइटिस और पोलियो जैसे इंफेक्शन
- स्पाइना बिफिडा या दिमाग, रीढ़ या फिर रीढ़ की हड्डी का पूरी तरह न विकसित होना।
- मोटर न्यूरॉन रोग, जैसे एएलएस
- ऑटोइम्यून रोग, जिसमें गुइलेन-बैरे सिंड्रोम और ल्यूपस इत्यादि शामिल हैं।
- रीढ़ की हड्डी में आनुवांशिक तौर पर मिली कोई बीमारी।
- टिक पैरालिसिस – टिक की कुछ प्रजातियां न्यूरोटॉक्सिन को पैदा करती हैं जो कि मनुष्यों में मांसपेशियों की कमजोरी और पैरों में तेजी से पैरालिसिस का कारण बन सकती हैं।
- न्यूरोटॉक्सिन का प्रभाव धीरे-धीरे शरीर में ऊपर की तरफ बढ़ता चला जाता है।
अधिकांश लोग टिक हटा दिए जाने के बाद पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। पर बिना किसी हस्तक्षेप के, टिक पैरालिसिस में सांस लेने में समस्या होती है।
पैरालिसिस का इलाज़
वर्तमान समय में पैरालिसिस का कोई भी इलाज मौजूद नहीं है। हालाँकि विभिन्न समस्याओं के कारण और कई तरह के पैरालिसिस के आधार पर कुछ लोग आंशिक या पूर्ण रूप से ठीक होने जैसी स्थिति को जरूर महसूस कर सकते हैं।
अस्थाई रूप से पैरालिसिस का होना, जैसे कि बेल्स पाल्सी या स्ट्रोक के कारण बिना किसी डॉक्टरी इलाज के अपने आप ठीक हो सकता है।
इसके अलावा, जब पैरालिसिस रीढ़ की हड्डी की चोट या पुरानी न्यूरोलॉजिकल के कारण से होता है, तो एक व्यक्ति आंशिक रुप से मांसपेशी के नियंत्रण को ठीक कर सकता है।
हालांकि इन तरीकों से पैरालिसिस का पुरी तरह इलाज नहीं किया जा सकता है पर यह लक्षणों को बिगड़ने से रोकने में जरूर मदद कर सकता है।
पैरालिसिस के उपलब्ध उपचारों में निम्न शामिल हैं:
- शारीरिक चिकित्सा के माध्यम से
- कई ऐसे उपकरणों से जो चलने में सहायता कर सकते हैं, जैसे कि ब्रेसिज़, वॉकर और व्हीलचेयर
- कई तरह की दवाओं से
- शल्य चिकित्सा के माध्यम से
- नर्वस सिस्टम के लिए सर्जरी के माध्यम से
- भावनात्मक और सामाजिक रुप से मजबूती भी किसी व्यक्ति के इलाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
सारांश
लकवा शरीर के किसी एक या उससे अधिक भागों में अस्थायी या स्थायी रूप से हिलने-डुलने को कहते हैं।
लकवा से ग्रसित बहुत से लोग उसके प्रभावित क्षेत्र का इस्तेमाल पूरी तरह से नहीं कर पाते हैं या उस हिस्से से संवेदना पूरी तरह गायब हो जाती हैं। हालांकि कई भौतिक चिकित्सा, कई मशीनों और कई सामाजिक और भावनात्मक सपोर्ट जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में किसी व्यक्ति की मदद कर सकते हैं।
दवा और सर्जरी भी अक्सर इसके इलाज में मदद कर सकते हैं। कोई भी डॉक्टर किसी व्यक्ति के पैरालिसिस की गंभीरता और उसके कारणों के आधार पर ही इलाज की योजनाओं को बनाएगा।