महिलाओं के लिए अलसी के फायदे
अलसी के बीज पोषण से भरपूर होते हैं और ये छोटे बीज होते हैं जिन्हें आमतौर पर अलसी के नाम से ही जाना जाता है। इसका टेस्ट मिट्टी और अखरोट के जैसा ही होता है। रिसर्च के अनुसार देखें महिलाओं के लिए अलसी के फायदे और लाभ कई होते हैं।
आइए नजर डालते हैं अलसी से जुड़े स्वास्थ्य लाभों पर कि अलसी खाने से आपको क्या क्या लाभ हो सकते हैं –
बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है अलसी के बीज
महिलाओं के लिए अलसी के फायदे की बात करें तो यह बालों और त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है। अलसी के फायदे बालों और त्वचा के लिए भी विभिन्न तरह के रिसर्च में देखें गए हैं। अलसी के बीज विटामिन ई का भी एक अच्छा स्रोत होते हैं। अलसी के तेल का अधिकतम फायदा पाने के लिए आप उसे सीधे अपने सिर पर लगा सकते है। यह बालों को मजबूत बनाने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में भी बहुत अधिक मदद करता है। इसी तरह देखा जाए तो अलसी के बीज का जेल बालों और त्वचा को भी फायदा पहुंचा सकता है। बालों पर अलसी का जेल लगाएं और बाल धोने से 1 घंटे पहले इसे धो लें। यह बालों और चेहरे की चमक को बढ़ाने में भी बहुत अधिक मदद करेगा।
कब्ज दूर करने का काम करता है अलसी का बीज
भीगे हुए अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और नैचुरल तरीके से जुलाब से निजात लाने के लिए जाने जाते हैं इसलिए कब्ज को ठीक करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भुने हुए अलसी के पाउडर को रात भर के लिए अगर आप पानी में भिगो देते हैं और उसके बाद इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए बहुत अधिक फायदमेंद साबित हो सकता है।
पीरियड्स को नियमित करते हैं अलसी के बीज
महिलाओं के लिए अलसी के फायदे यह है कि यह पीरियड में भी बहुत प्रभावी साबित होता है। अलसी के बीज ओव्यूलेशन और मासिक धर्म के बीच की सामान्य लंबाई बनाए रखकर महिलाओं को बहुत अधिक फायदा पहुंचाते हैं। यह गर्भधारण की संभावना को बढ़ाकर महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी बहुत अधिक मदद करता है। यह हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। पीसीओएस में सुधार के लिए फ्लैक्स सीड्स की भी फायदे दिखाए हैं। यह एक प्रोजेस्टेरोन से युक्त भोजन होता है और ओमेगा 3s और 6s का एक बड़ा स्रोत माना जाता है।
वजन घटाने में फायदेमंद है अलसी के बीज
अलसी के फायदों में वजन कम करना भी शामिल है। वे ओमेगा वसा और फाइबर का एक अच्छा स्रोत माने जाते हैं जिसके कारण वे आपको तुरंत तृप्ति प्रदान करते हैं। पोषक तत्वों का उचित अवशोषण प्राप्त करने के लिए बेहतर है कि आप अलसी के पाउडर का सेवन करें। यहां तक कि आप अलसी के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं आपको उतना ही लाभ मिलेगा। अलसी के बीज दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं
कई अध्ययनों का कहना है कि ओमेगा फैटी एसिड के लिए अलसी के तेल के कैप्सूल लिए जा सकते हैं जिससे अच्छे तेल के रूप में भी जाना जाता है। हृदय संबंधी लाभों के लिए भी अलसी के पानी का सेवन किया जा सकता है। आप अलसी को पीसकर पानी में डाल दें। और आप इससे जुड़े स्वास्थ्य लाभ के लिए अलसी के पानी का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
अलसी के बीज में नहीं पाया जाता ग्लूटेन
ज्वार की तरह, अलसी ग्लूटेन से मुक्त होती है। तो ग्लूटेन इनटॉलेरेंस वाला व्यक्ति भी इसके फायदे के लिए अलसी के बीज का सेवन कर सकता है।
अलसी के बीज होते हैं स्वादहीन
अलसी के बीजों का स्वाद कोई तीखा स्वाद नहीं होता है। इसलिए इसके पोषण संबंधी लाभों को देखते हुए और किसी भी भोजन की पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए इसे किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ में शामिल किया जा सकता है। चिया सीड्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं। अलसी के बीज में ओमेगा फैटी एसिड होता है। चिया और अलसी के फायदे ओट्स या सलाद में मिलाकर ले सकते हैं। अलसी के फायदे और साइड इफेक्ट एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आइए जानते है कि अलसी से होने वाले कुछेक दुष्प्रभाव क्या-क्या होते हैं।
अलसी के बीज के दुष्प्रभाव
अलसी के बीज गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों का बन सकते हैं कारण
यदि आप अलसी के बीजों का अधिक मात्रा में सेवन करते है, तो आपको अलसी के बल्क-फॉर्मिंग रेचक प्रभाव के कारण आंतों को अवरुद्ध करने का काम कर सकता है। ऐसा होने से रोकने के लिए आप उन्हें ढेर सारे पानी के साथ खा लेना चाहिए। अलसी को अधिक मात्रा में आहार में शामिल करने के लिए प्रत्येक दिन मल त्याग यानी लैट्रिन की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती जय। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) साइड इफेक्ट्स जैसे सूजन, गैस, पेट दर्द, कब्ज, दस्त, पेट दर्द और मतली का भी कारण बन सकता है।
अलसी के बीजों का दवाओं के साथ होने वाला प्रभाव
सन बीज दवाओं के साथ भी आपको लाभ पहुंचा सकता है। यह ब्लड के थक्के को भी धीमा कर सकता है। दवाओं के साथ अलसी लेने से भी थक्के बनने की गति बहुत अधिक धीमी हो सकती है, जिससे चोट लगने और ब्लीडिंग होने की संभावना काफी अधिक बढ़ सकती है। अलसी ब्लड शुगर के स्तर को भी कम करने का काम कर सकती है। मधुमेह की दवाओं का इस्तेमाल ब्लड शुगर को कम करने के लिए भी किया जाता है। मधुमेह की दवाओं के साथ अलसी का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर बहुत कम हो सकता है। अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन तंत्र को भी अवरुद्ध करने का काम कर सकते हैं, जो कि कुछ दवाओं और पूरक के अवशोषण को भी रोक सकता है।
अलसी के बीजों की खुराक
अलसी के लिए सामान्य खुराक 1 बड़ा चम्मच यानि 15 ग्राम होता है।